Thursday , August 6 2026
Breaking News

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, बाढ़ के स्थाई समाधान का आश्वासन भी दिया

Share this

लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में जारी बाढ़ की हालत का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया। जिसके तहत उन्होंने आज बाढ़ प्रभावित गोण्डा के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी ली।

इस दौरान जहां CM योगी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ से प्रभावितों की सहायता के लिये पुख्ता इंतजाम किए हैं। सरकार प्रत्येक पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने के लिये कृतसंकल्पित है। उन्होंने घाघरा नदी की बाढ़ से प्रत्येक वर्ष होने वाली त्रासदी से छुटकारा दिलाने का आश्वासन देते हुये स्थाई हल की बात कहीं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांवों से पलायन कर शरणालयों में रह रहे पीड़ितों परिवारों के लिए भोजन, वस्त्र, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, चिकित्सा, मैटरनिटी हट के अतिरिक्त पठन पाठन के सुचारू प्रबंध किए गए हैं।

इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिये जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिये। मुख्यमंत्री ने पाल्हापुर बाढ़ चौकी पर 35 पीड़ितों को राहत पैकेट वितरित किये।

जबकि वहीं तरबगंज क्षेत्र के विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के आग्रह पर योगी ने कहा कि वे कल जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र में सरयू नदी से आई बाढ़ से प्रभावितों से मिलकर राहत सामग्रियाँ बांटेंगे और क्षेत्र का सर्वेक्षण करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राहत और बचाव में लापरवाही करने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »