Thursday , August 6 2026
Breaking News

PTI के अल्वी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित

Share this
इस्लामाबाद! पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के डॉ. अरीफुर रहमान अल्वी पाकिस्तान के 13 राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। प्रांतीय परिणामों के आधार पर मंगलवार को यह जानकारी दी गई। खबर लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी रही। पाकिस्तान चुनाव आयोग चुनाव के आधिकारिक परिणाम की घोषणा आज करेगा। प्रांतीय परिणाम आने से शुरू हो गए हैं।
अब तक मिले समाचारों के अनुसार डॉ. अल्वी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज समर्थित उम्मीदवार मुत्ताहिदा मजलिस ए अमाल के फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता ऐतजाज अहसन की तुलना में बढ़त हासिल की है। डॉ.अल्वी ने देर शाम तक राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने वाले देश की छह प्रमुख संसदीय निकायों में पांच में बढ़त बना ली थी।
डॉ. अल्वी ने परिणामों के रूझान मिलने के बाद अपने विजयी संबोधन में कहा, ‘मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि पीटीआई नामित उम्मीदवार आज राष्ट्रपति की दौड़ में सफल हुआ। मैं इमरान खान का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए मुझे काबिल समझा।’ उन्होंने कहा कि वह अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान गरीबों की बेहतरी के काम करेंगे जिससे उन्हें भोजन, आश्रय और कपड़ा मुहैया हो। वह पीटीआई नामित राष्ट्रपति नहीं बल्कि पूरे देश और सभी दलों का राष्ट्रपति हैं।
सभी पार्टियों का उन पर समान अधिकार है। सिंध असेम्बली में पीपीपी के अहसान को 100 वोट मिले जबकि डॉ. अल्वी को 56 मत मिले। संयुक्त उम्मीदवार को एक वोट मिला और एक मत खारिज हुआ। खैबर पख्तूनवा असेम्बली में निर्वाचित राष्ट्रपति के पक्ष में पड़े 109 वोट में से 78 सदस्यों ने मतदान किया। रहमान और अहसान को क्रमश: 26 और पांच वोट मिले। पंजाब असेम्बली में पीटीआई उम्मीदवार को 186 वोट मिले। यहां रहमान को अहसान को क्रमश 141 और छह वोट मिले जबकि 18 खारिज हो गए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू होकर चार बजे खत्म हुआ।
देर शाम तक मिली जानकारी के अनुसार नेशनल असेम्बली और सीनेट के 430 वोटों में से डॉ. अल्वी को 212 वोट मिले। संयुक्त उम्मीदवार रहमान को 131 और पीपीपी प्रत्याशी असन को 81 मत मिले। छह मत खारिज किए गए। बलूचिस्तान की 61 सदस्यीय असेम्बली में 60 सदस्यों ने वोट डाला। वोट नहीं डालने वाले एकमात्र सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी थे। यहां डॉ. अल्वी के पक्ष में 45 मत पड़े।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »