Thursday , August 6 2026
Breaking News

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को लेकर दिया एक विवादित बयान,सियासी गलियारों में मचा हड़कम्प

Share this

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे किसी न किसी रूप में विपक्ष के नेता द्वारा भाजपा को संजीवनी दिये जाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इस क्रम में अब बेवजह कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। संजय निरुपम ने भाषा की मर्यादा  को लांघते हुए पीएम मोदी को अनपढ़-गंवार बताया है। जिसके चलते सियासी गलियारों में हड़कम्प सा मच गया है।

गौरतलब है कि संजय निरुपम ने कहा कि जो बच्चे स्कूल, कॉलिज में पढ़ रहे हैं वो मोदी जैसे अनपढ़-गंवार के बारे में जानकर उनको क्या मिलने वाला है? ये बहुत शर्मनाक बात है कि आज तक हमारे देश के नागरिक और बच्चों को पता ही नहीं है कि पीएम की डिग्री कितनी हैं?

इतना ही नही संजय निरुपम ने बच्चों को मोदी जी पर बनी फिल्म को जबरन दिखाने का भी विरोध किया है। संजय निरुपम ने कहा कि मोदी जी के ऊपर कोई फिल्म बनी है और उसे दिखाने की जबर्दस्ती की जा रही है।  हालांकि भाजपा ने इस बात का जोरदार विरोध किया है।

ज्ञात हो कि भी कांग्रेस नेता पीएम मोदी को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए ‘नीच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। मणिशंकर अय्यर के इस बायन से कांग्रेस को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »