Monday , August 3 2026
Breaking News

बखूबी एक्शन में आऐ भारतीय शेर, 5 और आतंकियों को किया ढेर

Share this

कश्मीर। भारतीय सुरक्षाबलों के शेरों ने आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत आज सुबह फिर पांच आतंकी गीदड़ों को बखूबी ठिकाने लगा दिया। हालांकि इस दौरान तीन शेर भी जख्मी हुए हैं। वहीं बताया जाता है कि पिछले दो दिनों के दौरान हमारे शेरों ने अब तक तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा इन गीदड़ आतंकियों का काम-तमाम करने में कामयाबी पाई है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी हैं। दक्षिण कश्मीर के चौगाम,काजीगुंड में शनिवार तड़के शुरु हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए हैं, इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने पिछले दो दिनों के भीतर घाटी में 13 आतंकी मारे हैं। मुठभेड़ में आतंकी ठिकाना बना मकान भी पूरी तरह तबाह हो गया।

यह मुठभेड़ आधी रात के बाद करीब एक बजे शुरु हुई थी जबकि चौगाम में आतंकियों के छिपे होने का पता चलते ही बीती रात करीब सवा बारह बजे सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी लेते हुए जवानों ने एक मकान के पास पहुंचकर जैसे ही एहतियातन हवा में गोली चलाई,अंदर छिपे आतंकियों को लगा कि उन पर गोली चली हैऔर उन्होंने उसी समय जवाबी फायर किया। इससे आतंकिियों की उपस्थिति की पुष्टि होने के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है,लेकिन संबधित सूत्रों की मानें तो कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की मोस्ट वांटेड आतंकियोंकी सूची में शामिल गुलजार पडर और उसके साथियों के छिपे होने की सूचना पर ही चौगाम में आतंकरोधी अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि तीन आतंकी आज सुबह छह बजे के करीब मारे गए थे जबकि एक आतंकी ने सुरक्षाबलों पर अधांधुंध गोलियों की बौछार करते हु घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह मकान के बाहरी हिस्से में सुरक्षाबलों की गोलियों से ढेर हो गया। इस बीच, आतंकी ठिकाना बना मकान भी एक बड़े बम धमाके में नष्ट हो गया।

उन्होंने बताया कि साढ़े सात बजे आतंकियों की तरफ से गोलियों की बौछार पूरी तरह बंद हो गई थी और उनका ठिकाना बना मकान भी गिर गया था। करीब सवा आठ बजे सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के शव को तलाश उन्हें अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़े, वहां जिंदा बचे आतंकियों ने उन पर दोबारा फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए,लेकिन अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि 5 आतंकी मारे जा चुके हैं। एक या दो आतंकी जिंदा हो सकते हैं। उन्हें मार गिराने का अभियान जारी है। लेकिन अभी तक किसी आतंकी का शव बरामद नहीं कया गया है। उन्होंने किस फिलहाल,मुठभेड़ जारी है। इस बीच, आतंकयों की मौत केबाद दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पैदा तनाव और हिंसा से पैदा हालात के मददेनजर प्रशासन ने श्रीनगर- बनिहाल के बीच रेल सेवा को बंद करने के अलावा इंटरनेट सेवाओं को भी रोक दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »