Thursday , August 6 2026
Breaking News

दोस्ती का हाथ बढ़ा देकर अमन की दुहाई, नापाक पाक ने फिर अपनी औकात दिखाई

Share this

नई दिल्ली। नापाक पाकिस्तान अपने दोगलेपन से बाज नही आ रहा है एक तरफ जहां वो अमन की दुहाई देकर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ वो अपनी घिनौनी हरकतों से हमें नीचा दिखा रहा है। अभी पाक ने सीमा पर ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम देकर बड़ी ही बेशर्मी के साथ चिट्ठी के जरिये बातचीत करने का प्रस्ताव दिया था। वहीं अब उसने तकरीबन 20 आतंकवादियों पर डाक टिकट जारी कर उन्हें भारतीय सेना द्वारा पीड़ित बताया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत को उकसाने का काम किया है। दरअसल पाकिस्तान के डाक विभाग ने जम्मू और कश्मीर में मारे गए आतंकियों पर 20 डाक टिकट जारी किए हैं। आतंकियों के अलावा दूसरे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कि कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा पीड़ित करार दिया गया है। डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन टिकटों को कराची से जारी किया गया है। कराची में ही डाक विभाग का मुख्यालय है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने ऐसा भारतीय उत्पीड़न के खिलाफ जंग में खुद को कश्मीरियों के साथ दिखाने के लिए किया है।

वहीं इस बाबत एक अधिकारी ने कहा कि इसके (डाक टिकट) जरिए हमने कश्मीर के लोगों की समस्या को स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने कि कोशिश की है। केवल इतना ही नहीं आतंकियों की तस्वीरों के नीचे कैप्शन लिखकर उन्हे शहीद घोषित करने की कोशिश भी पाकिस्तान ने की है। टिकटों पर लिखा है- केमिकल हथियारों का इस्तेमाल, पेलेट गन का इस्तेमाल, सामूहिक कब्र और बुरहान वानी फ्रीडम आइकॉन (1994-2016)।

ज्ञात हो कि बुरहान वानी को उसके दो सहयोगियों के साथ सुरक्षा बलों ने 8 जुलाई, 2016 को अनंतनाग में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था। यह सभी 20 डाक टिकट ई-बे और दूसरी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद हैं। इन सभी टिकटों को कश्मीर कराची के टिकट संग्रह द्वारा शहीद दिवस के मौके पर जारी किया गया है। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ सालों में मारे गए आतंकियों की तस्वीरों को डाक टिकट में जगह दी गई है। यह सभी टाक टिकट पाकिस्तान में 8 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »