Thursday , August 6 2026
Breaking News

अखिलेश बोले- भाजपा ने न सिर्फ भरोसा तोड़ा बल्कि जनता को कहीं का नही छोड़ा

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। जनता को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ रखी है।  मंहगाई बढ़ी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान सभी त्रस्त्र हैं। जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं।

अखिलेश यादव आज बालाघाट, मध्य प्रदेश में विशाल समाजवादी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा वोट से सत्ता में आई है तो उसे वोट से ही हटाना है। भाजपा बहकाने वाला कोई मुद्दा लाकर साजिश न करने पाएं, इससे सावधान रहना है।

उन्होंने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है। लाल और पीला रंग अब एक हो गया है, इसे हरी झंडी भी मिल गई है। अब ये रफ्तार रूकने वाली नहीं है। मैदान में लगातार लाल टोपी और मोटरसाइकिल चलाने वाले नौजवान ही दिख रहे है। इससे जाहिर है कि अब वोट की चोरी नहीं होने पाएगी। जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव का फैसला लेगी।

इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये कहा कि नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया गया। सरकारों ने विकास के रास्ते नहीं खोले। गरीब के खाते में 15 लाख रूपए नहीं आए। डालर के मुकाबले रूपया कमजोर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था में लोगों के बच्चे पढ़ भी नहीं पाएंगे।

इसके साथ ही कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में 50 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा राज्यों में ही सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अब तो उनके आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं। आज हमारा देश दुनिया में सबसे भूखा देश बन गया है। जीएसटी ने करोड़ों की रोटी छीन ली है। 30 लाख छोटे मजदूर किसानी छोड़ चुके हैं। भाजपा राज में महिलाओं के प्रति 300 प्रतिशत अपराध बढ़े है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि गरीब को भाजपा ने आवास के लिए 1 लाख 30 हजार  दिए, समाजवादी सरकार ने 3 लाख रूपये का लोहिया आवास दिया। भाजपा ने बिजली मंहगी की, समाजवादी सरकार में आयेंगे तो गरीब महिलाओं को 2 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देंगे। मध्य प्रदेश की सड़के बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, नौजवानों, महिलाओं की आवाज उठाएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »