Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल पर चढ़ता धर्म का रंग, शिव के बाद अब करेगें मां दुर्गा की पूजा

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हाल कुछ ज्यादा ही धार्मिक होते नजर आ रहे हैं। जिसकी बानगी है कि अभी हाल में कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद अब राहुल नवरात्रि के दौरान देश की सबसे प्रसिद्ध बंगाल की दुर्गा पूजा में शामिल होने का मन बना रहे हैं। वहीं राहुल की नवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश में ‘कन्या पूजन’ की भी योजना है।

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल की यात्रा करने की संभावना है। राज्य में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की प्रदेश इकाई से संगठन को मजबूत बनाने को कहा है।

राहुल ने नव नियुक्त बंगाल कांग्रेस नेतृत्व सोमेन मित्रा के साथ नई दिल्ली में बैठक की थी और संगठनात्मक तथा आगामी चुनाव के मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान राहुल की यात्रा का प्रस्ताव आया। दुर्गा पूजा राज्य का सबसे बड़ा त्योहार है।

कांग्रेस सांसद एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि यात्रा कार्यक्रम का खाका तैयार कि प्रदेश कांग्रेस के एक अन्य नेता के मुताबिक राहुल ने पार्टी नेताओं से राफेल सौदे के बारे में लोगों के मन में एक राय तैयार करने को कहा है। वहीं राहुल की नवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश में ‘कन्या पूजन’ की भी योजना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की इकाई सेवादल अष्टमी और नवमी पर उत्तर प्रदेश में कन्या पूजन का आयोजन कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल इस मौके पर कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। वहीं जानकारें की मानें तो एक तरह से राहुल भाजपा को अब उसी के अंदाज में मात देने की कोशिश में लगे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »