Monday , August 3 2026
Breaking News

करवा चौथ पर कई शुभ संयोग, इन राशियों पर चांद रहेंगे विशेष मेहरबान

Share this

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगेगी। शाम को चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर ही व्रत खोला जाता है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस बार करवा चौथ का व्रत  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाजाएगा। यानी इस साल 2018 में करवा चौथ का व्रत 27 अक्‍टूबर दिन शनिवार को रखा जाएगा।

इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का होगा। इस वजह से विशेष संयोग बन रहा है। इससे व्रत करने वाली महिलाओं को विशेष फल मिलेगा। उनके अनुसार, चंद्रमा की वृष गत होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ, वृष और तुला राशि की महिलाओं को अपने पति से विशेष सुख प्राप्त होगा।

इस साल 2018 में करवा चौथ  के समय शुक्र अस्त रहेगा। इस दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं, इसलिए महिलाएं करवा चौथ व्रत का उद्यापन नहीं कर पाएंगी।

इस बार करवा चौथ पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट का है। यह 27 अक्‍टूबर 2018 को शाम 5.36 से शाम 6.54 बजे तक का है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »