Saturday , July 27 2024
Breaking News

ऐसा परम्परा, जो महिलाओं को देगी डरा

Share this

पीरियड्स महिलाओं में प्रकृति द्वारा प्रदत्त मासिक प्रक्रिया है। पीरियड्स के समय महिलाओं को काफी साफ-सफाई के साथ खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। यह बात तो समझ में आती है लेकिन जरा सोचिए अगर पीरियड्स के दिनों में आपसे छुआछूत जैसा व्यवहार किया जाए। या फिर 7-10 दिन के लिए घर से बाहर किसी जंगल में भेज दिया जाए, तब आप क्या करेंगी।

ये सब बातें आपको पढ़कर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। कुछ जगह ऐसी हैं, जहां पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को अपने ही घरों से निकाल दिया जाता है।  नेपाल के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां के लोग इसे फॉलो करते हैं। यहां महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में घर से निकाल दिया जाता है।

ऐसी है प्रथा

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को घरों से बाहर किया जाता है। यहां की इस प्रथा को छौपाड़ी कहते हैं। इस प्रथा के अनुसार शादीशुदा महिलाओं को पीरियड्स में एक दिन के लिए और अविवाहित लड़कियों को तकरीबन एक हफ्ते तक घरों से बाहर रहने के लिए कहा जाता है। पश्चिमी नेपाल में अछम नाम के जिले और धमीलेख में आज भी यह प्रथा मानी जाती है। इस दौरान महिलाएं अपने घरों से बाहर किसी बाहरी झोपड़ी या अस्थाई जगहों पर रहती हैं।

प्रथा के नियम

  • इस दौरान महिला घर में वापस नहीं आ सकती हैं
  • किसी मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती
  • महिला किसी तालाब या सार्वजनिक नल से पानी भी नहीं भर सकती
  • खाना नहीं बनाने दिया जाता है
  • नहाने के लिए गांव के पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती
  • टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती। महिलाओं को दूर खेतों में जाना पड़ेगा
  • चार दिन बाद गाय के मूत्र से शुद्ध होना पड़ता है
  • कानूनी तौर पर है मनाही
  • कानूनी तौर से इस प्रथा पर बैन लगा दिया गया है, लेकिन फिर भी लोग इसे मानते हैं। इस प्रथा को करवाने पर सजा का भी प्रावधान है।

यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं अगर घरों में रहती हैं, तो कुछ अशुभ होगा। उनके घर में रहने से भगवान गुस्सा हो जाएंगे। इतना ही नहीं अशुभ में किसी की मौत भी हो सकती है। इसके अलावा लोग यह भी मानते हैं कि अगर महिला पीरियड्स के दौरान किसी गाय को छू देगी, तो गाय दूध नहीं देगी

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कई महिलाओं की मौत भी हो जाती है। 21 साल की एक महिला की पीरिड्स की वजह से घर से बाहर रहने के कारण मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारी के मुताबिक महिला ने खुद को गर्म रखने के लिए आग जलाई थी, जिसके कारण धुआं होने से महिला की दम घुटने से की मौत हो गई।

 

Share this
Translate »