Monday , August 3 2026
Breaking News

बड़ी कामयाबी: घाटी में हथियार और गोला बारूद समेत हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार

Share this

श्रीनगर। घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा जारी सघन जांच और जबर्दस्त कारवाई के चलते काफी हद तक आतंकी संगठनों की हालत खस्ता होने लगी है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों को आज एक और बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने बुधवार को दो आतंकियों को गिरफ्त में किया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताएं जा रहे हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। सूत्रों कि माने तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

बताया जाता है कि भरोसेमंद सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अवंतिपुरा क्षेत्र के पंजगाम में एक नाके से उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने जांच के दौरान यूबीजीएल, ग्रेनेड और गोलियां और दोष सिद्ध करने वाली अन्य सामग्री सहित उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया।’’

वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान जैन मोहम्मद शेख और नासिर-उल-इस्लाम के तौर पर हुई और दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध हैं। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »