Thursday , August 6 2026
Breaking News

चलती कार में दुष्कर्म के बाद सड़क पर फेंकने से हुई महिला की मौत

Share this

नई दिल्ली। देश के लिए विकास का रोल मॉडल कहे जाने वाले गुजरात में एक बेहद ही शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आने से हड़कम्प मच गया। दरअसल गुजरात के सुंदर नगर जिले से 28 साल की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे चलती हुई गाड़ी से फेंका गया। महिला को गंभीर चोटें आईं इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।  मामला मंगलवार सुबह का है। महिला स्याला कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में नर्स थीं।

वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वाटा वच्छ गांव से सीएचसी अस्पताल के निकली थी कि तभी उसके ही गांव के एक आदमी ने लिफ्ट देने की पेशकश की। चूंकि महिला हर दिन करीब 125 किलोमीटर की दूरी तय कर जाती थी इसलिए उसने उससे लिफ्ट ले ली। जैसे ही महिला ने लिफ्ट ली उसे लिफ्ट देने वाले शांतुभाई दरबार ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तब उसने चलती कार में काफी मारा पीटा और फिर उसे चलती कार से धक्का देकर भाग गया।

बताया जाता है कि चलती कार से फेंके जाने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। महिल को नजदीक के स्याला सीएचसी अस्पताल ही ले जाया गया। जहां मंगलवार रात ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  आरोपी की पहचान शांतनुभाई दरबार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 354 हत्या और दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तेजी से जुटी है। माना जा रहा है कि आरेापी जल्छ ही सलाखों के पीछे होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »