Thursday , August 6 2026
Breaking News

कर्नाटक: बस नहर में गिरने से 25 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Share this

नई दिल्ली। रफ्तार और लापरवाही के चलते लगातार देश भर में हो रहे सड़क हादसों के बावजूद भी लोग सबक नही ले रहे हैं। जिसके चलते कभी अपनी जान दे रहें हैं तो कभी अपने साथ कई और लोगों की जान भी ले रहे हैं। इसी क्रम में आज देश के राज्य कर्नाटक में एक बस के नहर में गिर जाने से तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोगों की दर्दनाक मौ।त हो गई। वहीं कइ और घायल हो गए। फिलहाल बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसे की वजह बनी।

गौरतलब है कि कर्नाटक में मांड्या जिले के पास वीसी कनाल नहर में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग नहर में से लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इस हादसे में 25 लोग मारे गए हैं। परमेश्वर ने कहा कि मुझे यकीन है चालक ठीक से गाड़ी चला नहीं रहा था। मैं कुछ और इनपुट से मैं इसका पता लगा लूंगा।

बताया जाता है कि मांड्या जिले में कावेरी नदी से निकलने वाली वीसी नहर में जिस वक्त प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गिरी। उस वक्त लोगों को संभलने का समय भी नहीं मिला और सब पानी में डूबने लगे। फिलहाल बस में सवार 25 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मृतकों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद व बचाव में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक चलती बस से कूद गया जिसकी वजह से वो बच गया।

पुलिस के अनुसार फिलहाल वो युवक सदमे में है, सही होने पर उस से बस में सवार लोगों की संख्या का पता किया जाएगा क्योंकि सिर्फ उसी से बस में सवार लोगों की संख्या की जानकारी मिल सकती है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और रस्सी की सहायता से लोगों को नहर से बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »