Thursday , August 6 2026
Breaking News

सुनील अरोड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला

Share this

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पद राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रहे सुनील अरोड़ा ने रविवार को संभाल लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल ढाई साल का होगा। ओम प्रकाश रावत शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।

गौरतलब है कि सुनील अरोड़ा पर सात राज्यों के विधानसभा चुनावों की देखरेख समेत साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की जिम्‍मेदारी होगी। इसके अलावा अगले साल होने वाले सात राज्यों जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की भी देखरेख भी अरोड़ा करेंगे।

ज्ञात हो कि सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। वह साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। वे राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।

इसके साथ ही वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे, जबकि तीन साल तक उनके पास कंपनी का पूर्णकालिक प्रभार था। वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर थे। वर्ष 2005-2008 के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे। उन्होंने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क, उद्योग एवं निवेश विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »