Thursday , August 6 2026
Breaking News

मंच पर बेहोश हुए गडकरी- ट्वीट कर खुद को ठीक बताया, शुभचिंतकों का आभार जताया

Share this

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही बेहोश होकर गिर जाने से हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान वह मंच पर खड़े हुए तभी एकाएक वह लड़खड़ाने लगे। मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। आसपास खड़े अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।  फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है शुगर लेवर बढ़ने के कारण वे बेहोश हुए होंगे। डाक्टरों की टीम उनकी सेहत की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि कुछ देर बाद गडगरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वो अब एकदम ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ लो शुगर की वजह से तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी। अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मेरे सभी शुभचिंतको को बहुत-बहुत धन्यवाद। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह चल रहा था, इस कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी बुलाया गया था। मंच में उनके बगल में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी मौजूद थे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री खड़े हुए धीरे धीरे वह बेहोश होने लगे, उनको गिरता देख राज्यपाल ने तुंरत पकड़ा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »