Monday , August 3 2026
Breaking News

खौफनाक: फिर एक बच्ची से दरिंदगी के बाद की गई हत्या

Share this

लखनऊ। प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ जारी दरिंदगी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। अब प्रदेश के जनपद बरेली में एक नौ साल की बच्ची का खेत में अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। जिसे देख लगता है कि उसके साथ किसी दरिंदे ने दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बरेली के अखा गांव में मंगलवार से गायब एक 9 साल की बच्ची का अर्द्धनग्न शव रविवार को गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर विशारतगंज थाने की पुलिस ने 9 साल की बच्ची का अर्द्धनग्न शव अखा गांव में ही एक गन्ने के खेत से बरामद किया। बच्ची मंगलवार को अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई थी।

पुलिस के अनुसार मौका ए वारदात के हालात और शव की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि अपराधी ने दुष्कर्म करने के बाद राज खुलने के भय से बच्ची की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। हालांकि पुलिस द्वारा तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस के हाथ अपराधी तक जल्द पहुंच जाएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »