Wednesday , August 5 2026
Breaking News

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए गए अमेरिका

Share this

अभिनेता कादर खान के बाद अब एक और एक्टर की सेहत खराब होने की खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रबर्ती की तबीयत ठीक नहीं है और वो इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती पीठ में दर्द के इलाज के लिए अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हैं.

मिथुन चक्रवर्ती इससे पहले भी पीठ दर्द के इलाज के लिए लॉस एंजिलिस गए थे. साल 2009 में फिल्म ‘लक’ के लिए स्टंट करने के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद से उन्हें ये दर्द सता रहा है.

बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. 81 साल के कादर खान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कनाडा में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो वेंटिलेटर पर हैं. कादर खान की सेहत पिछले कई सालों से खराब चल रही है. अक्सर उनकी सेहत से जुड़ी खबरें आती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

एक्टर ऋषि कपूर भी पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं. इरफान खान ने मार्च में एंडोक्राइन ट्यूमर होने का खुलासा किया था. तभी से इरफान लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो फैंस को अपनी सेहत का अपडेट देते रहते हैं. कहा जा रहा है कि इरफान फरवरी 2019 में देश लौट सकते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »