Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिर एक शेल्टर होम का घिनौना सच सामने आया, सजा के नाम पर बच्चियों के निजी अंगों में मिर्च पाउडर जाता था लगाया

Share this

नई दिल्ली। अभी बिहार और उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश के शेल्टर होमों में दरिंदगी की आंच धीमी भी नही पड़ी थी कि अब देश की राजधानी दिल्ली के एक शेल्टर होम में बेहद ही रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आने से हड़कम्प मच गया। दरअसल यहां द्वारिका स्थित शेल्टर होम में जहां बच्च्यिों से जमकर काम कराया जाता था वहीं काम करने में आनाकानी करने पर सजा के तौर पर न सिर्फ उनको मिर्च खिलाई जातमी थीं बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए जब तब उनके निजी अंगों में मिर्च पाउडर लगा दिया जाता था।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की समिति की सदस्य जब शेल्टर होम में निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो बच्चियों ने अपना दर्द बयां किया। समिति की शिकायत पर द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने पॉक्सो व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली सरकार की सलाह पर दिल्ली महिला आयोग ने एक समिति का गठन किया है। समिति को सरकारी और निजी शेल्टर होम की जांच कर इनमें सुधार के लिए सलाह देने को कहा गया है।

जिस पर 27 दिसंबर को समिति की सदस्यों ने द्वारका स्थित एक शेल्टर होम का दौरा किया था। सदस्यों ने वहां रहने वालीं छह से नौ वर्ष, दस से 13 वर्ष व 13 से 15 वर्ष की बच्चियों से अकेले में बात की तो बड़ी उम्र की लड़कियों ने बताया कि उनसे सारे घरेलू काम करवाए जाते हैं और निजी अंगों में मिर्च पाउडर लगाया जाता है। सफाई नहीं करने पर पीटा जाता है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। इस पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने समाचार एजेंसी से कहा कि द्वारका के शेल्टर होम में बच्चिों से दरिंदगी की जाती थी। इन्हें मारा पीटा जाता था, इनमें दो बच्चियां तो 6-7 वर्ष की हैं। उन्हें सजा देने के लिए निजि अंगों में मिर्च पाउडर डाला जाता था।

उन्होंने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं द्वारका के पुलिस उपायुक्त अल्टो अल्फोंसो के मुताबिक, समिति यह देखकर चकित थी कि शेल्टर होम में नन्ही बच्चियों को बहुत सख्त सजा दी जाती थी। लड़कियों ने बताया- ‘अनुशासन में रखने के नाम पर शेल्टर होम वाले उन्हें जबरन मिर्च खिलाते हैं। इतना ही नहीं, शेल्टर होम की महिला स्टाफ सजा के नाम पर बच्चियों के निजी अंगों में मिर्ची तक डाल देती थीं।

ज्ञात हो कि इसी प्रकार इसी महीने 3 दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के एक शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। मामला दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके का था। जानकारी के मुताबिक, 1-2 सिसंबर के बीच की रात लड़कियों लिए बने शंकर आश्रम में छापा मारा तो वहां से 9 लड़कियां गायब मिलीं।

हद है कि जिम्मेदार अधिकारियों का कहना था कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है कि लड़कियां कहां गईं। इसके बाद पुलिस में लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। दिलशाद गार्डन के शंकर आश्रम में भी लड़कियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव होता है। यहां आश्रम की इंचार्ज की द्वारा लड़कियों को बुरी तरह से पीटा जाता है और उन्हें कई प्रकार की यातनाएं सहनी पड़ती हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »