Thursday , August 6 2026
Breaking News

अफसोसनाक: फिर घरेलू कलह से दो जिन्दगी हारी, बच्चों के सामने पति-पत्नी ने खुद को गोली मारी

Share this

लखनऊ। घरेलू कलह और उसके तनाव के चलते रोज ही कहीं न कहीं कोई न कोई परिवार उजड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके कोई भी इनसे सबक नही ले रहा जिसके चलते ऐसी घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब जनपद आगरा में घरेलू कलह के चलते एक ऐसी ही दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। जहां कलह के चलते बच्चों के सामने ही पति पत्नी ने गोली मारकर अपनी जिंदगी गंवा दी। जिसकी जानकारी होते ही पूरे इलाके में लोग न सिर्फ अचम्भित रह गए बल्कि शोकाकुल भी हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद आगरा में कासगंज के सहावर इलाके के गांव नगला धनसिंहपुर में बीती रात गृह क्लेश में पति-पत्नी ने अपने आप को गोलियों से उड़ाया। यह आत्मघाती कदम पहले पत्नी ने उठाया फिर घबरा कर पति ने भी खुद को गोली मार ली। ऐसा खौफनाक मंजर बच्चे अरविंद और ममता देख दौड़ कर पड़ोसियों को सूचना दी। जिस पर पड़ोसी दौड़ कर घर में पहुंचे तो पति पत्नी मृत पड़े देखकर दंग रह गये। इसकी सूचना पड़ोसियों ने अरविंद के पिता पूर्व प्रधान रामवीर और भाईयों को दी।

जिस पर रात में ही परिवार दौड़ कर गांव धनसिंहपुर अरविंद के घर पहुंचे तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। अरविंद और ममता को मृत देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अरविंद घर में सबसे बड़ा बेटा था। घटना की जड़ में अधूरे पड़े मकान का पूरा निर्माण कराने को लेकर हुए कलेश सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अफसरों ने पहुंचकर जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घर में अरविंद के बड़े बेटे 11 वर्षीय सूरज से जानकारी ली तो उसने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, कि पापा और मम्मी में मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ था, गुस्सा में पहले मम्मी ने तमंचा से गोली मार ली थी, इसके बाद पापा ने भी खुद को गोली मार ली। यह देख हम सब घबरा गये थे। घटनास्थल पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी पवित्रमोहन त्रिपाठी, सीओ इन्द्रप्रकाश सिंह समेत आला अफसरों ने जायजा लेकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »