Thursday , August 6 2026
Breaking News

जयंत ने की अखिलेश से मुलाकात, कही बेहद अहम और बड़ी बात

Share this

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जहां देश भर में सियासी सरगर्मियां जारी हैं वहीं देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में तो सियासी सरगर्मियां कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ती जा रही हैं। अभी हाल ही में जहां बिहार से राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आकर बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। वहीं आज रालोद नेता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर बेहद ही अहम और बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हमारे लिए सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं है बल्कि रिश्ते अहम हैं।

इसके साथ ही जयंत ने कहा कि अखिलेश से अच्छे माहौल में मुलाकात हुई और उनका रुख लचीला है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ प्रभारी गठबंधन खड़ा होगा। ये ‘मैं’ की नहीं बल्कि ‘हमारी’ लड़ाई है और हम इसे जरूर जीतेंगे। ज्ञात हो कि सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा 12 जनवरी को हुई थी। जिसमें ये भी तय हो गया था कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि दो सीटें रालोद को मिल जाएंगी। हालांकि, रालोद पांच सीटों पर दावेदारी जता रहा है। कहा जा रहा है कि रालोद को बाकी की सीटें समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »