Thursday , August 6 2026
Breaking News

एक्सप्रेस-वे कोहरे ने फिर से कहर बरपाया, आपस में भिड़े 50 वाहन और 30 को अस्पताल पहुचाया

Share this

लखनऊ। आज सुबह कोहरे ने एक बार फिर एक्सप्रेस वे पर अपना कहर बरपाया और एक के बाद एक भिड़े तकरीबन चार दर्जन वाहनों के चलते हुए हादसों ने तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया। दरअसल आज प्रदेश के बागपत में नव निर्मित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। अलग- अलग तीन हादसों में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के दुहाई, सोनीपत के कुंडली और बागपत के यमुना पुल तीनों जगह हादसा हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर फंसे वाहनों की वजह से आवागमन बंद हो गया है। वहीं हरियाणा और बागपत पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नेपाली परिवार के सदस्य भी बताए जा रहे हैं।

वही इस बाबत जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी शिव कुमार प्रकाश ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि कोहरे के चलते करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें 30 ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले भी ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण अलग-अलग जगह करीब बीस वाहन आपस में भिड़ गए थे। लहचौड़ा और सिंगोली तगा के पास हादसे हुए। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »