Monday , August 3 2026
Breaking News

ममता का तीखा वार PM मोदी पर, वो हैं भ्रष्टाचार और अहंकार के मास्टर

Share this

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज जोरदार हमला करते हुए कहा कि मुझे पीएम के बारे में बात करते हुए शर्म महसूस होती है।  क्योंकि चुनाव के समय पीएम चाय वाले हो जाते हैं और उसके बाद राफेल वाले बन जाते हैं। वो राफेल के मास्टर हैं, वो नोटबंदी के मास्टर हैं, वो भ्रष्टाचार के मास्टर हैं और वो अहंकार के मास्टर हैं।

इसके साथ ही ममता ने चेतावनी के लहजे में साफ कहा कि अगर आप हमारे साथ पंगा लेंगे तो मैं चंगी हो जाऊंगी। वहीं उन्होंने ये भी क्हा कि वो डरते हैं क्योंकि हम साथ काम कर रहे हैं। मैं कभी नहीं डरी, मैंने हमेशा अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने हमेशा ‘मां-माटी-मानुष’ का सम्मान किया है। आगे कहा कि यह दुर्भाग्य है कि वह पैसे की ताकत के कारण पीएम बन गए हैं।

ममता बनर्जी ने साथ ही सवाल भी किया कि आखिर क्यों आरबीआई से लेकर सीबीआई तक सभी पीएम को बाय बाय बोल रहे हैं? वो देश के बारे में नहीं जानते। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो गोधरा और अन्य टकराव होने के बाद यहां पर आए हैं। वो राफेल के मास्टर हैं, वो नोटबंदी के मास्टर हैं, वो भ्रष्टाचार के मास्टर हैं और वो अहंकार के मास्टर हैं।

ज्ञात हो कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिश्नर के घर पर सीबीआई की टीम के पहुंचने के बाद से केन्द्र और राज्य सरकार की तल्खी और बढ़ गई है। उस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद धरने पर बैठ गई थी। लोकसभा चुनाव का समय पास आने के साथ ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और केन्द्र सरकार की अगुवाई करनेवाली बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »