Thursday , August 6 2026
Breaking News

अखिलेश ने दिया PM मोदी को जवाब, कहा- दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यों डर रही

Share this

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महागठबंधन को महामिलावट बताये जाने पर अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए आज बखूबी पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जो ढाई लोग गठबंधन को महामिलावट कह रहे हैं वो किस शुद्धता की खोज में हैं ?

इतना ही नही बल्कि गठबंधन को संगम से जोड़ते हुए उन्होंने आगे लिखा कि भारत विभिन्न समुदायों का संगम है। यह गठबंधन, यह संगम, इस विभिन्नता का मिलाप है। लोग एक दूसरे के सुर में सुर मिलाएंगे और भारत के लिए एक नया गीत गाएंगे। दलों और विचारधाराओं के संगम से भाजपा क्यों डर रही है।

कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के अकेले रहने और हमारी कई संस्कृतियों के बहुरंगी दृष्टिकोष के बीच मुकाबला है। गठबंधन अपनी विविधता से ताकत हासिल करेगा और हर आवाज हमारे देश के संघवाद को मजबूत करेगी। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने गुरुवार को संसद में विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए तंज कसा था कि यह महागठबंधन नहीं महामिलावट है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »