Monday , August 3 2026
Breaking News

पुलवामा हमले पर अब PM मोदी बोले- जो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में भी

Share this

पटना। कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश के लोगों का दुख और गुस्सा समझते हैं। ‘‘मैं संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर को श्रद्धांजलि देता हूं। जो लोग यहां एकत्रित हुए हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपके दिलों में जो आग दहक रही है मेरे दिल में भी वही आग दहक रही है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण शुरू किया और पुलवामा हमले में शहीद हुए राज्य के दो जवानों संजय सिन्हा और रतन ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पटना मेट्रो रेल परियोजना समेत 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने पटना शहर गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बरौनी रिफाइनरी में बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना और एटीएफ हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट (आईएनडीजेईटी) की आधारशिला तथा रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी। मोदी ने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी।

उन्होंने  कई सेक्टरों पर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया और रांची-पटना एसी वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। छपरा और पूर्णिया में मेडिकल कॉलेजों की भी आधारशिला रखीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ऊर्जा गंगा परियोजना से बरौनी में फिर से शुरू किये जा रहे फर्टिलाइजर कारखाने को गैस उपलब्ध होगी। पटना में पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाने का कार्य होगा, सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी और हज़ारों परिवारों को अब पाइप वाली गैस मिलने लगेगी।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को गैस पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है। मैं पटना वासियों को बधाई देता हूं, क्योंकि पाटलिपुत्र अब मेट्रो रेल से जुड़ने वाला है। 13 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना को वर्तमान के साथ भविष्य को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »