Thursday , August 6 2026
Breaking News

छेड़छाड़ कर रहे शोहदे पकड़े गए, छात्रा ने की जमकर धुनाई

Share this

लखनऊ।  योगी सरकार के बेटियों के लिए तमाम बड़े बड़े दावे शोहदों के आतंक के चलते छलावे ही साबित हो रहे हैं। इसका एक ताजा मामला उन्नाव जिले का है। जहां 2 शोहदे एक छात्रा के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिनको एंटी रोमियो स्कवॉड की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं इनकी हरकतों से बुरी तरह ये त्रस्त छात्रा ने भी दोनों युवकों को जमकर पीटा। फिलहाल शोहदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उन्नाव के डीएसएन कॉलेज के पास का है। जहां प्रतियोगिता की कोचिंग कर रही एक नाबालिक छात्रा को लगभग 8 दिनों से तीन शोहदे लगातार छेड़ रहे थे। नाबालिक छात्रा का रास्ता रोकना इन शोहदों का रोज का काम हो गया था। परेशान छात्रा ने अपने परिजनों से आपबीती बताने के साथ साथ पुलिस को भी सूचना दी।
जिस पर एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी प्रेमवती ने सादी वर्दी में छात्रा की मदद से शोहदों पर नजर रखी और कई दिन निगरानी रखने के बाद शोहदों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद छात्रा ने शोहदों की जमकर पिटाई की। साथ ही उन्होंने बताया कि हमको काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लड़के एक छात्रा को परेशान कर रहे हैं।आज रोमियो ऑपरेशन के तहत उन शोहदों को हमने धर दबोचा है। अब इनपर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »