Thursday , August 6 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली आगमन पर पोस्टर वॉर के जरिये साधा गया गांधी परिवार पर निशाना

Share this

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे के साथ ही जिले में उनके खिलाफ पोस्टर वार शुरू हो गया है। जिसके तहत पोस्टरों में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बाड्रा के जगह-जगह पोस्टर लगाये गए हैं। जिनमें बखूबी लिख गया है कि- “’रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका, सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन, रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।’

गौरतलब है कि अपने पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को रायबरेली दौरे पर हैं। इस दौरान जहां वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स देंगी। वह दोपहर 12 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। सदर, ऊँचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगी।

वहीं इस दौरान हालांकि प्रियंका से मिलने के लिए गेस्ट हाउस के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इसके पहले वह बुधवार को अमेठी में थीं और लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। प्रियंका ने कहा, यदि पार्टी कहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »