Thursday , August 6 2026
Breaking News

वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं

Share this

बेंगलुरू! इंश्योरेंस रेग्युलेटर ने कहा है कि इस बार बाइक, कार या कॉमर्शियल वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी. बता दें कि पिछले एक दशक से अप्रैल के आसपास मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10-40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की जाती थी. हालांकि पिछले साल बाइक, कार और टैक्सी के प्रीमियम में 10-20 प्रतिशत की कटौती की गई थी. इस वित्त वर्ष में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रीमियम में कोई बदलाव न करे का फैसला किया है. रेग्युलेटर थर्ड पार्टी मोटर कवर की दरों का निर्धारण करता है और पर्सनल ऐक्सीडेंट के मामले में दरों की की निर्धारण की अनुमति बीमाकर्ता को देता है.

इस साल उम्मीद थी कि इंश्योरेंस रेट में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है. उपभोक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है. गुरुवार को IRDAI ने कहा कि 1 अप्रैल 2018 को लागू की गईं प्रीमियम की दरें ही इस वित्त वर्ष में भी लागू होंगी. दूसरे शब्दों में कहें तो लोग जितना चार्ज दे रहे हैं, अगली नोटिस तक वही देना होगा.

75 सीसी से कम इंजन वाले दुपहिया वाहनों की दरें पहले की ही तरह 427 रुपये होंगी. इसके अलावा 75 से 150 सीसी तक के इंजन वाले दुपहिया वाहनों को प्रीमियम 720 रुपये होगा. हाइपावर बाइक की दरें पहले की ही तरह 985 रुपये रहेंगी. छोटी कार वालों को 1,850 रुपये का प्रीमियम देना होगा और एसयूवी का चार्ज 7,890 रुपये होगा. ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा का रेट क्रमशः 2,595 और 1,685 रुपये रहेगा. छोटी टैक्सियों के लिए 5.437 रुपये और बड़ी कॉमर्शियल कारों के लिए 7,147 रुपये सालाना देय होंगे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »