Thursday , August 6 2026
Breaking News

मायावती की भूमिका में नजर आएंगी विद्या बालन

Share this

मुंबई! अभिनेत्री विद्या बालन को बसपा नेता मायावती की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म के लिए एप्रोच किया गया है, यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विद्या परदे पर मायावती की भूमिका में नजर आएंगी. बॉलिवुड में इन दिनों नेताओं की बायॉपिक बनाए जाने की होड़ सी मची है. बाल ठाकरे, एन टी रामाराव, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की बायॉपिक के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की जिंदगी पर भी बायॉपिक बनाने की बात चल रही है. खबरों की मानें तो परदे पर मायावती का रोल अभिनेत्री विद्या बालन निभाएंगी. खबर है कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती की जीवनी पर बन रही बायॉपिक पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है. इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे.

टीम ने विद्या बालन को मायावती के रोल के लिए एप्रोच किया है, लेकिन अब तक विद्या की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. सुभाष कपूर ने ‘जॉली एलएलबी’ जैसी सफल फिल्में दी हैं. पिछले दिनों #MeToo अभियान के तहत सुभाष कपूर पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था और इसी आरोप के बाद उनकी गुलशन कुमार की बायॉपिक ‘मुगल’ का हो गया था. इस समय सुभाष कपूर मायावती की बायॉपिक से जुड़ी खबर पर बात करने से बच रहे हैं. विद्या बालन ने हाल ही में जूनियर एनटीआर की बायॉपिक में नजर आई थी, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. मायावती ने दलित राजनीति को बहुत आगे तक पहुंचाया है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »