Thursday , August 6 2026
Breaking News

मायावती पर पाबंदी को लेकर बोले सतीश, गठबंधन से भयभीत भाजपा की ये है साजिश

Share this

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार पर पाबंदी को लेकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर निशाना साधा। आगरा में गठबंधन की रैली को संबोधित करते उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन से भाजपा भयभीत हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार पर पाबंदी के पीछे उन्होंने भाजपा की साजिश बताई। 

गौरतलब है कि आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन की रैली हो रही है। रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजित सिंह समेत आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के दोनों गठबंधन प्रत्याशी मौजूद हैं। 

बताया जाता है कि कोठी मीना बाजार मैदान पर ही मायावती चुनाव रैलियां करती रही हैं, लेकिन यह रैली मायावती के बैगर हो रही है। क्योंकि चुनाव आयोग ने मायावती के प्रचार करने पर 48 घंटे तक पाबंदी लगाई है। वो मंगलवार सुबह छह बजे से दो दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

ज्ञात हो कि आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अभी तक गठबंधन की कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। इसी रैली पर काफी कुछ दारोमदार बताया जा रहा है। बसपा ने आगरा सीट से जहां मनोज सोनी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं फतेहपुर सीकरी सीट से गुड्डू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। 

बताई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha

Translate »