Thursday , August 6 2026
Breaking News

मुलायम के SGPGI में भर्ती होने से मचा हड़कम्प, शिवपाल सभा जल्द खत्म कर लखनऊ रवाना

Share this

नई दिल्ली। चुनावी महासमर के बीच आज अचानक समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें आनन फानन में लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनकी दिमाग से संबंधित कई जांचें कराईं।

बताया जाता है कि दरअसल कुछ दिन पहले उनकी नाक से खून आया था, साथ ही उनको कमजोरी की भी शिकायत थी।। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीजीआई के डॉक्टर प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि भर्ती होने के बाद मुलायम सिंह का रुटीन चेकअप किया गया। चेकअप में फिलहाल उनकी डायबिटीज थोड़ी बढ़ी पाई गई है। उन्हें कुछ ही देर में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से इटावा कन्नौज जिले में जहां सपा कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह के समर्थकों में हड़कंप मच गया। वहीं शिवपाल यादव भी कानपुर की अकबरपुर लोकसभा सीट के लिए जारी अपनी सभा को जल्द खत्म कर फौरन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »