Thursday , August 6 2026
Breaking News

शोरगुल के बीच 27 विधेयक पारित कर विधान परिषद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Share this

राज्य मुख्यालयविपक्षी सदस्यों के शोरगुल के बीच विधान परिषद शनिवार को 27 विधेयकों को पारित कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। उ.प्र.लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक, 2020 पर मत विभाजन की मांग कर रहे समाजवादी पार्टी के सदस्य विरोध में वेल में आ गए। सदस्यों ने विधेयकों की प्रतियां पीठ की ओर उड़ाई और फाड़ी भी। लेकिन इस बीच, राष्ट्रगान की घोषणा हो गई।उच्च सदन में पारित विधेयक है-उ.प्र. मंत्री (वेतन, भत्ता और प्रकीर्ण उपबन्ध) संशोधन विधेयक, 2020, उ.प्र. मूल्य सवंर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2020, कारागार (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. माल और सेवा कर (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. विशेष सुरक्षा बल विधेयक, 2020, उ.प्र. राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2020,उ.प्र. सरकारी सम्पत्ति (प्रबन्धन और निस्तारण) विधेयक, 2020, उ.प्र. औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्ध (संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक, 2020, उ.प्र. गो-वध निवारण (संषोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. कृषि उत्पादन मण्डी (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्ध (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा-शर्त विनियमन)(उ.प्र.संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. औद्योगिक विवाद (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2020, कारखाना (उ.प्र. संशोधन) विधेयक, 2020,उ.प्र. राज्य विधान मण्डल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन)विधेयक,2020, उ.प्र. गन्ना (पूर्ति तथा खरीद विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2020, उ.प्र. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज विधेयक, 2020, उ.प्र. निरसन विधेयक, 2020, उ.प्र. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (स्थापन एवं संचालन सरलीकरण)विधेयक, 2020 और उ.प्र. लोक तथा निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक, 2020इससे पहले सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर विधानसभा सदस्य वीरेन्द्र सिंह सिरोही, विधान सभा के पूर्व सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा, विधान सभा सदस्य पारस नाथ यादव और राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी मृत सदस्यों की शान्ति के लिए सदन में दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »