Tuesday , August 4 2026
Breaking News

बिना चर्चा के 27 विधेयक स्वीकृत कराना, लोकतंत्र के लिए काला दिन – लल्लू

Share this

कोरोना, रोजगार, बाढ़, कानून व्यवस्था,शिक्षक भर्ती, यूरिया संकट आदि विषयों पर चर्चा से भाग रही है सरकारविशेष संवाददाता राज्य मुख्यालयप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा में 27 विधेयक बिना चर्चा के स्वीकृत कराने को लोकतंत्र के लिए काला दिन और संविधान की हत्या बताया है। उन्होंने कहा है कि पूरा प्रदेश कोरोना महामारी के संकट को झेल रहा है। दो-दो मंत्रियों की इस गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गयी। बाढ़ की विभीषिका को पूरा प्रदेश झेल रहा है। बंधों की सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। व्यापक जन-धन की हानि हो रही है। कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। गन्ना किसानों के बकाये गन्ने मूल्य का भुगतान नहीं हुआ। बुन्देलखण्ड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 69हजार शिक्षक भर्ती में एमआरसी लागू करके दलित, पिछड़ों के अधिकार को छीनने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »