Thursday , August 6 2026
Breaking News

स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया की हो रही वापसी, गोपी बहू की जगह नजर आएगी गहना

Share this

मुंबई. स्टार प्लस का सुपरहिट टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया इन दिनों दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में सीरियल के डायलॉग का एक रैप वर्जन सामने आया था, जो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस रैप को सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है. कई सेलिब्रिटीज ने तो साथ निभाना साथिया के इस रैप वर्जन पर लिप सिंक करते हुए वीडियो भी शेयर किए. इस वीडियो में कोकिला बेन अपनी दोनों बहुओं गोपी और राशि पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो के तेजी से वायरल होने और सोशल मीडिया पर मिलने वाली पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इस मौके का फायदा उठाने का इंतजाम कर लिया है. हाल ही में मेकर्स ने साथ निभाना साथिया 2 का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में साथ निभाना साथिया की गोपी बहू, यानी देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आ रही हैं. लेकिन, इस बीच सीरियल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद दर्शक कहीं ना कहीं दुखी जरूर हो सकते हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साथ निभाना साथिया 2 में सभी नए कलाकार नजर आने वाले हैं. यानी शो में गोपी बहू नजर नहीं आएंगी. कहा जा रहा है कि साथ निभाना के नए सीजन में देवोलीना द्वारा निभाए गए लीड किरदार गोपी बहू की जगह गहन नजर आएगी. मेकर्स अब गहना की तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि शो के प्रोमो में गोपी बहू यानी देवोलीना गहना का जिक्र करती नजर आ रही हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »