Wednesday , August 5 2026
Breaking News

राजग की जीत पर बोले पीएम मोदी, आत्मनिर्भर बिहार में बहनों-बेटियों की बड़ी भूमिका

Share this

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर कहा राज्य की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है.

श्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत को लेकर मंगलवार देर रात कई ट्वीट किये. उन्होंने लिखा, “बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है. आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है. रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है.

बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है. बिहार में 15 साल बाद भी राजग के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं.”प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है. बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और राजग के संकल्प पर भरोसा किया है. इस युवा ऊर्जा से अब राजग को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है.”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा,” बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है. हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का राजग को अवसर मिला. यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा. बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने राजग के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है. मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »