Thursday , August 6 2026
Breaking News

आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई के आईसीयू में किया गया भर्ती

Share this

मुंबई. फिल्म आशिकी से स्टार बने राहुल रॉय को कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्टोक का सामना करना पड़ा है. उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहुल कारगिल में अपनी फिल्म ‘एलएसी – लाइव द बैटल’ की शूटिंग कर रहे थे. कारगिल में काफी जमा देने वाली ठंड की वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ. उनके भाई रोमर सेन ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि राहुल अब ठीक हो रहा है.

महेश भट्ट की 1990 की शानदार संगीत से लैस सुपरहिट फिल्म आशिकी ने राहुल राय को स्टार बनाया था. उन्हें उनके स्टायलिश बालों के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने 2006 में बिग बॉस का पहला सीजन भी जीता था. इस साल की शुरुआत में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू राहुल ने सुर्खियों से दूर रहने के बारे में राज खोला था. उन्होंने कहा कि वो पहले से ना तो स्टार बनना चाहते थे और वो ना ही स्टारडम के पीछे थे मैं चला गया और यह मेरी पसंद थी. इसमें फिल्म उद्योग का कुछ लेना- देना नहीं था. चाहे यह विशेषाधिकार हो या अभिशाप, मैं फिल्म उद्योग में इसलिए नहीं आया क्योंकि मैं स्टार या अभिनेता बनना चाहता था. वो स्टारडम के पीछे नहीं हैं, लेकिन वो सिर्फ अपने प्रोजेक्ट के जरिए प्रासंगिक बने रहना चाहते हैं. राहुल राय ने यह भी स्वीकार किया कि वे उन फिल्मों से उत्साहित नहीं थे, जो उन्हें ऑफर की गई थीं. एक अभिनेता के रूप में मेरा डेवलपमेंट रुक गया था. आप एक ही भूमिका को बार-बार कर रहे हैं. उस समय में हर किसी की परसेप्शन बन रही थी कि उसको यही काम करने दो. यह बहुत सारी चीजों का एक कंबिनेशन था. 2005 में राहुल राय ने खुशी से बिग बॉस का प्रस्ताव लिया था. अंततः उन्होंने कुछ फिल्मों पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें बनाने में बहुत समय लगा क्योंकि वे फिल्में बड़े बजट की नहीं थीं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »