Wednesday , August 5 2026
Breaking News

आदित्य नारायण ने श्वेता संग लिए 7 फेरे

Share this

टीवी होस्‍ट और सिंगर आदित्‍य नारायण ने मंगलवार, 1 दिसंबर को एक्‍ट्रेस श्‍वेता अग्रवाल से शादी कर ली. श्‍वेता और आदित्‍य अपनी शादी की तस्‍वीरों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं. बारात की तस्वीरों के बाद अब जयमाल और फेरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आदित्य की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दूल्हा-दुल्हन बने आदित्य और श्वेता की जोड़ी तस्वीरों में शानदार लग रही है.

दूल्हे राजा बने आदित्य क्रीम शेरवानी में अपनी दुल्‍हनिया को ब्‍याहने पहुंचे तो वहीं श्‍वेता वाइट और प‍िंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं.  शादी जुहू के इस्कॉन मंदिर में हुई, जहां लड़की और लड़के वाले अपनी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. आदित्य और श्वेता लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों साथ में शापित नाम की एक फिल्म में भी नजर आए थे.आद‍ित्य ने पिछले महीने ही श्वेता संग रिलेशन को सार्वजन‍िक किया था, जिसके बाद सभी ने उन्हें ढेरों बधाईयां दीं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »