Thursday , August 6 2026
Breaking News

महेश मांजरेकर के खिलाफ पुणे में केस दर्ज, लगा मारपीट का आरोप

Share this

एक्टर और निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ मारपीट के आरोप ने शिकायत दर्ज हुई है. एक व्यक्ति ने उन पर थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगाया है. व्यक्ति ने पुणे के यवत पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना 15 जनवरी की है. इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. बीते शुक्रवार रात 10.30 बजे के करीब पुणे-सोलापुर हाईवे पर महेश मांजरेकर की कार को एक व्यक्ति ने कार से टक्कर मार दी. उसके बाद महेश  गाड़ी से उतरे और दूसरी कार वाले से उनका विवाद शुरू हो गया.

इस घटना के बाद व्यक्ति ने महेश पर गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया. व्यक्ति का कहना है कि कार में टक्कर लगने के बाद उन्होंने हाथापाई की. काम की बात करें तो महेश मांजरेकर ने कई फिल्मों में एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. वो बॉडीगॉर्ड, रेडी, हिम्मतवाला, दबंग और जय हो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »