Wednesday , August 5 2026
Breaking News

सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, धोखाधड़ी का आरोप

Share this

चंडीगढ़. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी  के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया है. ऐसे में अब सपना चौधरी को जल्द ही पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा. पुलिस उनसे इस मामले में पूछताछ करेगी.

शिकायत करने वाली कंपनी ने आरोप लगाया है कि काम मांगने आईं सपना चौधरी ने न सिर्फ एग्रीमेंट की शर्तों को तोड़ा, बल्कि एक कर्मचारी के साथ कथित तौर पर मिलीभगत कर कंपनी के क्लाइंट्स को तोड़ा है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आईपीसी सेक्शन 420, 120B, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर के साथ लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ  कोर्ट मैरिज की थी. पिछले महीनों ने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था. दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई. इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »