Wednesday , August 5 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे मौत, सदमे में हैं फैंस

Share this

नई दिल्ली. पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजान अब हमारे बीच नहीं रहे. पंजाब के अमृतसर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान का निधन हो गया. मंगलवार की सुबह करीब 3.45 बजे यह हादसा हुआ. अचानक आई दिलजान की निधन खबरों ने उनके चाहने वालों को तोड़ दिया और वह इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं. वहीं, कई सेलेब्स भी दिवंगत सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं.

बता दें, दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे. सिंगर दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ.

वहीं, पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है. दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे. जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी. पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया. अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »