Monday , August 3 2026
Breaking News

देश में सीरम ने कोवीशील्ड के दाम घटाए, राज्यों को अब 400 की जगह 300 रुपए में दी जाएगी वैक्सीन

Share this

पुणे. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवीशील्ड के दाम घटा दिए हैं. कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को ट्वीट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्यों को 400 रुपए की जगह ये वैक्सीन अब 300 रुपए में दी जाएगी. पूनावाला ने कहा कि इस फैसले राज्यों के हजारों करोड़ रुपए की बचत होगी. इससे वे ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन खरीद सकेंगे और इससे हजारों जिंदगियां बचाई जा सकेंगी.

21 अप्रैल को ही सीरम ने वैक्सीन के नए रेट फिक्स किए थे. तब प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में देने की बात कही थी. इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी. तब राज्यों के लिए दाम 400 रुपए तय किए गए थे. केंद्र को दी जाने वाली वैक्सीन के दाम पहले की तरह 150 रुपए ही रखे गए थे.

कुल प्रोडक्शन का 50 फीसदी राज्यों को भेजा जाता है

सीरम से अभी जितनी वैक्सीन प्रोड्यूस होती हैं, उसमें 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए भेजी जाती हैं. बची हुई 50 फीसदी वैक्सीन राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को भेजी जाती है.

80 प्रतिशत तक इफेक्टिव, कई देशों में इस्तेमाल की मंजूरी

कोवीशील्ड वैक्सीन को सबसे पहले यूके मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने 29 दिसंबर को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी. इसके बाद भारत, ब्राजील, अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्वाडोर, मैक्सिको, मोरक्को, यूरोपीयन मेडिसिंस एजेंसी (ईएमए) भी इसे अप्रूवल दे चुकी हैं. कोवीशील्ड हाफ डोज दिया गया तो इफिकेसी 90त्न रही. एक महीने बाद फुल डोज में इफिकेसी 62 प्रतिशत रही. दोनों तरह के डोज में औसत इफिकेसी 70त्न रही. ब्रिटिश रेगुलेटर्स ने इसे 80 प्रतिशत तक इफेक्टिव माना है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »