Wednesday , August 5 2026
Breaking News

टी-सीरीज के एमडी भूषण कुमार पर रेप का केस दर्ज, काम दिलाने के बहाने बलात्कार करने का आरोप

Share this

मुंबई. टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. भूषण कुमार के खिलाफ ये रेप केस मुंबई के डीएन नगर पुलिस ने दर्ज किया है. आरोप है कि भूषण कुमार ने टी सीरीज़ के प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर 30 साल की एक लड़की से रेप किया.

पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उसका फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुंबई के अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »