Thursday , August 6 2026
Breaking News

प्रियंका पंचायत चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिला से मिलीं, योगी सरकार पर साधा निशाना

Share this

लखनऊ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इन दिनों UP के दौरे पर हैं। UP के 3 दिवसीय दौरे पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  लखीमपुर खीरी की अनीता यादव से मिलीं। पंचायत चुनाव के नामांकन में अनीता यादव से अराजक तत्वों ने बदसलूकी की थी। नामांकन भरने के दौरान गुंडों ने उनपर हमला किया था। यहां तक की उनकी साड़ी तक खींची गई थी। प्रियंका गांधी अनीता यादव के गांव पसगवां पहुंची और उनसे मुलाकात की। प्रियंका ने अनीता यादव को भरोसा दिलाय कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

अनीता यादव से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के गुंडों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हर महिला मेरी बहन है। देश की सभी महिलाएं मेरी बहन हैं। मैं हमेशा उनके साथ उनकी हक की लड़ाई में खड़ी रहूंगी। अनीता यादव से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं।। प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »