Friday , April 19 2024
Breaking News

राजस्थान के बाद MP का उपचुनाव, भारी पड़ता अब कांग्रेस का दांव

Share this

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के दौरान हाल फिलहाल जो हालात नजर आ रहे हैं उनमें काफी हद तक राजस्थान के परिणामों की झलक नजर आ रही है वहीं इसे देख संभव है कि  अगर ऐसा होता है तो जहां एक तरफ UP की दो सीटों के उपचुनाव में भी भाजपा को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है साथ ही दो में से एक सीट उसके हाथ से जाने की संभावना भी बड़ सकती है। साथ ही आने वाले विधानसभाओं के तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में उसकी मुश्किलें बढ़ना स्वाभाविक हैं। इससे एक बात यह भी साफ हो रही है कि अब शिवराज का संभवतः जादू कम होने लगा है।

बेहद गौरतलब बात है कि मध्यप्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आज हो रही मतगणना में मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर 8वें राउंड के बाद दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अब तक की मतगणना में मुंगावली से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस से महेंद्र सिंह यादव आगे हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने यहां बताया कि मुंगावली में मतगणना का दौर आगे बढ़ने के साथ आठवें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस ने 3392 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले चरण की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही। बृजेंद्र सिंह को आठवें राउंड तक कुल 30334 वोट मिले हैं वहीं भाजपा की बाई साहब यादव को 27325 वोट मिले हैं। डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।

जबकि वहीं कोलारस में आठवें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 2609 वोटों से आगे हैं। अब की गणना में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को 30728 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 27818 वोट मिले हैं। इस से पहले कुल 14 डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है।

बताया जाता है कि मुंगावली में 77.05 प्रतिशत और कोलारस में 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुंगावली में कुल 13 उम्मीदवार जबकि कोलारस में कुल 22 प्रत्याशी चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।  कोलारस में कांग्रेस के विधायक राम सिंह यादव और मुंगावली में कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के कारण ये उपचुनाव हुए। कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जबकि देवेन्द्र जैन भाजपा के प्रत्याशी हैं। मुंगावली से कांग्रेस ने बृजेन्द्र सिंह यादव को मैदान में उतार है तो भाजपा ने बाई साहब यादव को उम्मीदवार बनाया है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच है।

 

Share this
Translate »