Thursday , August 6 2026
Breaking News

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट

Share this

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन क्लीन चला रहे हैं. हर रोज कुख्यात आतंकियों को सुरक्षाबल ढेर कर रही है. वहीं अब IG कश्मीर पुलिस विजय कुमार ने टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट जारी की है. कुछ पुराने और कुछ नए आतंकियों को मिलाकर यह लिस्ट जारी की गई है. घाटी के ये टॉप 10 आतंकी पुलिस के निशाने पर हैं. ये सभी अलग-अलग आतंकी संगठन से जुड़े हैं.

इस लिस्ट में सलीम पैरी, युसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रियाज, फारुख नली, जुबैर वनी, अशरफ मौलवी ऐसे आतंकी हैं जो पुरानी लिस्ट में थे. नई टॉप 10 लिस्ट में तीन अन्य नाम जोड़े गए हैं. ये हैं- साकिब मंजूर, उमर मुश्ताक खांडे और वकील शाह.

सलीम पैरी हाजिन बांदीपोरा का रहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. कुंजर तंगमर्ग बारामूला का रहने वाला यूसुफ कांट्रो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है. रामपोरा कैमोह का रहने वाला अब्बास शेख TRF से जुड़ा है. सेथरगुंड काकापोरा पुलवामा का रहने वाला रियाज लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है. चेक यमराच यारीपोरा कुलगाम का फारूक नाली भी टॉप 10 लिस्ट में है. इसके अलावा अनंतनाग के देहरूना का जुबैर वानी और अनंतनाग के कोकेरनाग का रहने वाला अशरफ मौलवी भी टॉप 10 लिस्ट में हैं.

श्रीनगर का रहने वाला साकिब मंजूर TRF का आतंकवादी है. उमर मुश्ताक खांडे लिस्ट में आने वाला नया आतंकी है. वकील शार पुलवामा के त्राल का रहने वाला है और वह जैश ए मोहम्मद का आतंकी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »