Monday , August 3 2026
Breaking News

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट सामने, शरीर पर नहीं हैं क‍िसी चोट के नि‍शान

Share this

टीवी एक्‍टर स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट सामने आ गई है. गुरुवार को स‍िद्धार्थ का न‍िधन हो गया था. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था. स‍िद्धार्थ की पीएम (पोस्‍ट मार्टम) र‍िपोर्ट सामने आ गई है. लेकिन इस र‍िपोर्ट में मौत की वजह का पता नहीं चल सका है. अस्‍पताल से म‍िली जानकारी के अनुसार कैमिकल एनालिसिट के बाद ही एक्‍टर की मौत की असली वजह पता चल सकेगी.

कैम‍िकल एनाल‍िस्‍ट का मतलब है इस जांच से ये बात साफ होगी क‍ि स‍िद्धार्थ के शरीर में जहर था या नहीं. इसके साथ ही कहीं उसे कोई बीमारी तो नहीं थी. बता दें कि गुरूवार को स‍िद्धार्थ शुक्‍ला को उनके फैमली डॉक्‍टर की सलाह पर मुंबई के कूपर अस्‍पताल में जे जाया गया जहां उन्‍हें मृत घोषित कर द‍िया गया था. स‍िद्धार्थ के शव का पोस्‍टमार्टम गुरूवार को हुआ ज‍िसकी र‍िपोर्ट अब सामने आ गई है.

बता दें कि गुरुवार को ही पुल‍िस इस पूरे मामले में पहले ही क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले होने की बात से इंकार कर रही है. स‍िद्धार्थ की मां ने पुलिस को द‍िए बयान में कहा है, ‘रात तक स‍िद्धार्थ पूरी तरह ठीक था. रात को खाने के बाद सोने चला गया लेकिन सुबह वह सोकर ही नहीं उठे.’ बता दें कि इससे पहले एक्‍टर के परिवार ने साफ कर द‍िया था कि स‍िद्धार्थ क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »