Thursday , August 6 2026
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुये सिद्धार्थ शुक्ला, अंतिम विदाई देने श्मशान पहुंची शहनाज गिल

Share this

मुंबई. मुंबई में भारी बारिश के बीच सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार हुआ. उनके अंतिम  संस्कार में उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे. अभिनेता जय भानुशाली और गुरमीत चौधरी ने भी श्मशान घाट पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला का  परिवार फिलहाल श्मशान घाट के अंदर ही है. हालांकि अंतिम संस्कार हो गया है और कई लोग जो अंतिम संस्कार में शामिल होने आए वो वापस लौट रहे हैं.

सीमित संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे लोग. कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ज्यादा लोगों अंदर नहीं जाने दे रही है. ऐसे में करीबी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस से आरजू-मिन्नत करते दिख रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट गई है. कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कुछ लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी है, जबकि श्मशान के बाहर भारी संख्या में उनके फैंस पहुंच चुके हैं.

श्मशान पहुंची सिद्धार्थ की मां सदमे में नजर आ रही है. इस दौरान उनकी बहन भी लगातार आंसू बहाए जा रही है. वहीं सिद्धार्थ के दोस्त और परिजन भी लगातार दुख जता रहे हैं. इसके अलावा कई टीवी कलाकार मौके पर सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल भी श्मशान पहुंचीं. इस दौरान शहनाज गिल काफी भावुक और गमगीन नजर आयीं. इस दौरान शहनाज को कोई भी संभाल नहीं पा रहा है. रो रोकर शहनाज का बहुत बुरा हाल है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »