Thursday , August 6 2026
Breaking News

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, अश्विन की टीम में वापसी, धोनी बने मेंटॉर

Share this

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार को टीम का ऐलान किया. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में सूर्यकुमार यादव और रविचंद्रन अश्विन को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं श्रेयस अय्यर को  स्टैंड बाई के तौर पर टीम में जगह मिली है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया है. स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में जगह देकर सिलेक्टरों ने सबको चौंकाया.

केएल राहुल को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है. तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई है. ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है. अक्षर पटेल, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवा चेहरों को भी टीम में जगह मिली है. स्टैंड बाई के तौर पर दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है. भारत के सबसे कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का मेंटॉर बनाया है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाना है. यह टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में खेला जाना है. इस इवेंट में भारत अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2016 में खेला गया था. इस इवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 45 मैच खेले जाएंगे. फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाना है. ग्रुप-2 में भारत को रखा गया, जिसमें अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी हैं.

टीृ-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली(कप्तान) रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

रिजर्व: श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »