Thursday , August 6 2026
Breaking News

भारत अब विदेशों में सरप्लस वैक्सीन एक्सपोर्ट करेगा, मोदी के अमेरिका दौरे से पहले लिया गया फैसला

Share this

नई दिल्ली. भारत अगले महीने से विदेशों में वैक्सीन एक्सपोर्ट करना शुरू कर देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं. उनकी विजिट से ठीक 2 दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यह ऐलान किया है.

आशंका जताई जा रही थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी के दौरे पर यह मुद्दा उठा सकते हैं. हालांकि, मांडविया ने कहा है कि देश की जरूरत पूरी होने के बाद सरप्लस वैक्सीन ही एक्सपोर्ट की जाएगी.

फाइजर वैक्सीन 5 से 11 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित

फाइजर-बायोएनटेक ने सोमवार को क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों के आधार पर बड़ी जानकारी दी है. कंपनी ने कहा है कि फाइजर की वैक्सीन 5 से 11 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित है. यह वैक्सीन इस उम्र के बच्चों की इम्युनिटी पर प्रभावी है. कंपनी ने कहा कि उन्होंने इसके अप्रूवल के लिए आवेदन किया हुआ है और उम्मीद है कि जल्द ही रेगुलेटरी बॉडी अप्रूवल दे देगी. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की तुलना में 5 से 11 साल के बच्चों को टीके की कम खुराक दी जाएगी. कंपनी यूरोपियन यूनियन, अमेरिका और दुनियाभर की रेगुलेटरी बॉडी को जल्द से जल्द क्लिनिकल ट्रायल का डेटा उपलब्ध कराएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »