Monday , August 3 2026
Breaking News

नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया, सुसाइड नोट में आया है नाम

Share this

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को हिरासत में ले लिया गया है। नरेंद्र गिरि के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम है। आनंद गिरि पर परेशान करने की बात लिखी है। आनंद गिरि और नरेंद्र गिरि में पिछले साल काफी विवाद हुआ था। नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि को मठ से निष्कासित भी कर दिया था। बाद में आनंद गिरि ने माफी मांग ली और समझौता हो गया था। 

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। आनंद गिरि फिलहाल हरिद्वार में हैं। वहां की पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में लिया है। यूपी से विशेष टीम आनंद को लाने के लिए भेजी जा रही है। 

हिरासत में लिये जाने से ठीक पहले आनंद गिरि ने एबीपी से बातचीत करते हुए नरेंद्र गिरी की हत्या की आशंका जताई और पुलिस अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि प्रयागराज के आईजी केपी सिंह को भी मामले में संदिग्ध बता दिया। आनंद गिरि ने नरेंद्र गिरि के कई करीबियों का नाम लेते हुए उनकी हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। आनंद गिरि ने नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में तैनात सिपाही अजय सिंह, मनीष शुक्ला, अभिषेक मिश्रा और शिवेष मिश्रा का नाम लिया।

नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में आनंद गिरी को लेकर कई बातें लिखी गई हैं। आनंद गिरी पर परेशान करने की बातें तक लिखी है। वहीं आनंद गिरी ने एबीपी से बातचीत में कहा कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। आनंदगिरी ने कहा कि मैं बाल्यकाल से उनका शिष्य रहा हूं। हम लोगों को अलग करने की लगातार कोशिश होती रही है। मेरे साथ उनका कोई विवाद नहीं था। 

आनंद ने कहा कि कुछ लोग मठ की जमीन बेचना चाहते थे। मैं उसका विरोध करता था। उन्हीं लोगों ने हम लोगों के बीच अलगाव कराया। उन लोगों ने ही गुरुजी को पहले मुझसे दूर किया और अब उन्हें छीन लिया है। सनातन धर्म की यह सबसे बड़ी हानि है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तत्काल इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आनंद गिरी ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि यह सब एक षडयंत्र है। मेरी भी जान ली जा सकती है। 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। सुसाइड नोट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस की मदद से यूपी पुलिस ने महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को अपनी हिरासत में ले लिया है।

शिष्य आनंद गिरि को पुलिस ने हिरासत में लिया

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। सुसाइड नोट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस की मदद से यूपी पुलिस ने महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को अपनी हिरासत में ले लिया है। आनंद गिरी को  हरिद्वार से हिरासत में लिया गया।

मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा- आनंद गिरी 

वहीं शिष्य आनंद गिरी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही आनंद गिरी ने महंत नरेंद्र गिरी की हत्या की जांच करने की मांग की। बता दें कि निरंजनी अखाड़े से निष्कासित महंत आनंद गिरि और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बीच मठ-मंदिरों की जमीनों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महंत आनंद गिरि के शिष्य स्वामी आनंद गिरि ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को पत्र भेजकर अखाड़े के विवाद की शिकायत भी की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »