Thursday , August 6 2026
Breaking News

चांदी में 1300 रुपये से ज्यादा की गिरावट, 45 हजार रुपये के नीचे पहुंचा सोना

Share this

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 30 सितंबर 2021 को चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई है. इससे चांदी 58 हजार रुपये प्रति किग्रा के नीचे चली गई है. वहीं, सोने के भाव में भी आज कमी आई है. इससे गोल्‍ड भी 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है.

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 58,692 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. भारतीय सर्राफा बाजारों के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम में तेजी आई, जबकि चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ.

दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने के भाव में 154 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 44,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई और ये 1,733 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.

चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त गिरावट का रुख देखने को मिला. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी के दाम 1,337 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 58 हजार रुपये के नीचे जाकर 57,355 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 21.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »