Thursday , August 6 2026
Breaking News

धोनी ने फिर लगाया विजयी छक्का, प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स

Share this

नई दिल्ली. जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह बनायी. सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी. चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचायी. इसके उलट सनराइजर्स नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है. वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है.

चेन्नई की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी. हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये जो आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. ब्रावो ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किये. सनराइजर्स की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 44 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 46 गेंदें खेली. चेन्नई के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के प्रयास को अच्छी तरह से मुकाम पर पहुंचाया. रुतुराज गायकवाड़ (38 गेंदों पर 45) और फाफ डु प्लेसिस (36 गेंदों पर 41) ने पहले विकेट के लिये 75 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी. अंबाती रायुडु 17 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि धोनी (11 गेंदों पर नाबाद 14) ने अपने चिर परिचित अंदाज में विजयी छक्का लगाया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »